मैक्लोडगंज में वीकैंड पर घटे पर्यटक, जानिए कितने फीसदी रही ऑक्यूपैंसी

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2020 - 09:06 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन का असर पहाड़ों में पर्यटन पर भी पड़ा है। मैक्लोडगंज में शनिवार को वीकैंड पर आने वाले पर्यटकों की तादाद बीते सप्ताह की अपेक्षा कम रही। बीते शनिवार को पंजाब व चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों से करीब 5000 पर्यटक मैक्लोडगंज पहुंचे थे, जबकि इस वीकैंड पर शनिवार देर शाम तक पर्यटकों की संख्या सैंकड़ों में सिमट गई।

अप्पर धर्मशाला होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी बाम्बा ने कहा कि शनिवार को होटलों में ऑक्यूपैंसी 40 से 45 फीसदी तक ही पहुंच सकी, जबकि बीते सप्ताह यह 70 से 80 फीसदी थी। होटल कारोबारी ऑफ सीजन में 30 से 35 फीसदी ऑनलाइन छूट देकर बाहरी राज्यों के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। जानकारी मुताबिक देर शाम तक पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा से पर्यटकों की आमद जारी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News