बघाट बैंक के निदेशक मंडल के 17 प्रत्याशियों के भाग्य फैसला आज

punjabkesari.in Sunday, Nov 14, 2021 - 12:36 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल) : बघाट बैंक के निदेशक मंडल के 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होने वाला है। आज बैंक को अपना नया निदेशक मंडल मिल जाएगा। 7 निदेशकों के लिए नगर निगम कार्यालय सोलन में सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। वहीं मतदान दोपहर 3 बजे तक होगा। इसके लिए 7 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 8823 मतदाता मतदान करेंगे। बता दें कि आज शाम को ही मतगणना होगी। इस बार निदेशक मंडल के चुनाव रोचक बने हुए हैं। ऐसे भी मतदाता वोटिंग लिस्ट में है जिनकी मृत्यु हो चुकी है।  ऐसे मतदाताओ की संख्या करीब 1700 है। 7 निदेशकों के निर्वाचन के लिए यह चुनाव हो रहा है। इसके लिए 7 जोन बनाए गए है। 

इनमें है मुकाबला

जोन एक में दिव्यदर्शी सूद व सुंदर सिंह ठाकुर, जोन दो में संजीव कुमार, जतिन कुमार, अशोक ठाकुर व नंदलाल शर्मा, जोन 3 में अरुण शर्मा, वीरेंद्र साहनी व नवीन अरोड़ा, जोन 4 में अमर सिंह ठाकुर व चमन लाल अत्री, जोन 5 में अमरदीप व कृष्ण लाल, जोन 6 में कल्पना ठाकुर व नरेंद्र भसीन तथा जोन 7 में धर्मेंद्र ठाकुर व किरण किशोर ठाकुर के बीच मुकाबला है। बैंक के  कुल 7 जोन में निदेशक के होने जा रहे। यह जोन सोलन, शिमला, कांगड़ा, ऊना समेत छह जिलों में बनाए गए हैं। इस चुनाव में चुनाव में कुल 8,823 वोटर भाग लेंगे। चुनाव को लेकर कुल 7 जोन बनाए गए हैं इसमें शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना, कांगड़ा, किन्नौर जिला के बैंक के शेयर होल्डर चुनाव प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News