मानवता की मिसाल देखनी है तो चले आइए ऊना, ये मोर्चा ऐसे कमा रहा पुण्य

punjabkesari.in Friday, Oct 05, 2018 - 05:13 PM (IST)

ऊना (अमित): समाजसेवा सबसे बड़ा पुण्य है इन्ही पंक्तियों को चरितार्थ करती है ऊना की समाजसेवी संस्था ऊना जनहित मोर्चा। करीब 12 वर्ष पहले ऊना के कुछ युवाओं ने मिलकर इस संस्था का गठन करके समाजसेवा करने का प्रण लिया था। इस प्रण को लेकर ऊना जनहित मोर्चा के कार्यकर्ता लगातार समाजसेवा के साथ-साथ ऊना के हितों को सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाने का काम कर रहे हैं। ऊना जनहित मोर्चा पिछले करीब 12 सालों से ऊना स्वर्गधाम में आने वाले लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर रहा है।
PunjabKesari
हरिद्वार में विसर्जित करते हैं अस्थियां
यही नहीं, संस्था के कार्यकर्ता अंतिम संस्कार के बाद अस्थियों को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हरिद्वार में विसर्जित करते हैं। मोर्चा अब तक 900 से अधिक लावारिस शवों की अस्थियों का विसर्जन करवा चुका है। पहले अस्थियों का विसर्जन ऊना के साथ लगते विभौर साहिब की पवित्र नदी किया जाता रहा है। वहीं अब 5 वर्षों से अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार में किया जा रहा है। मोर्चा के पदाधिकारी हर वर्ष दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए हरिद्वार में पूजन करवाते रहे हंै और हरिद्वार में भंडारा भी लगाया जाता है। ऊना जनहित मोर्चा के संस्थापक राजीव भनोट ने बताया कि पहचान के मोहताज शवों का अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन करके उन्हें बहुत ही सकून मिलता है।
PunjabKesari
ऊना अस्पताल में शुरू होगा नया सेवा कार्य
उन्होंने बताया कि ऊना जनहित मोर्चा जल्द नया सेवा कार्य ऊना अस्पताल में शुरू करेगा, जिसकी शुरुआत ऊना अस्पताल में सप्ताह में एक दिन दूध और ब्रैड वितरित कर की जाएगी और इसके बाद अस्पताल में रोगियों और तीमारदारों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी। मोर्चा के संस्थापक ने कहा कि अगर सरकार अस्पताल के नजदीक भूमि उपलब्ध करवाए तो मोर्चा एक सराय का निर्माण करेगा ताकि तीमारदारों को सस्ती दरों पर रहने की व्यवस्था हो सके।  
PunjabKesari
12 वर्ष पहले संस्था में थे गिनेचुने सदस्य
उन्होंने बताया कि 12 वर्ष पहले शुरू की गई इस संस्था में सदस्यों की गिनती नाममात्र ही थी लेकिन मोर्चा के कार्यों को देखते हुए ऊना के प्रबुद्ध लोग इससे जुड़ते गए और आज तन, मन, धन से मोर्चा के साथ काम कर रहे हैं। मोर्चा के सदस्यों की मानें तो वो बहुत भाग्यशाली हंै जो इस तरह की संस्था से जुड़कर ऐसे समाजसेवा के काम करने का मौका मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News