पानी का टैंक बना काल, खेलते समय डूबने से 3 साल के बच्चे की मौत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 10:53 AM (IST)

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पर खेलते समय पानी की खातरी (टैंक) में डूबने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खेलते-खेलते हुआ बड़ा हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के थाना सुजानपुर के तहत रंगड़ पंचायत के टपरा गांव में हुआ। मृतक बच्चे की पहचान शिवांश (3) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था, तभी वह आंगन में बने पानी के टैंक में गिर गया। काफी देर तक जब बच्चे की कोई आवाज सुनाई नहीं दी, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान वह टैंक के अंदर अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे तुरंत बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News