हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बनेंगे 3 नए अकादमिक ब्लॉक, आर्ट्स ब्लॉक के पास नया भवन तैयार

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 07:05 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। यूनिवर्सिटी कैंपस में शैक्षणिक ढांचे का विस्तार किया जा रहा है, जिसके तहत विश्वविद्यालय को जल्द ही 3 नए अकादमिक ब्लॉक की सौगात मिलने वाली है। इनमें से एक ब्लॉक विश्वविद्यालय के आर्ट्स ब्लॉक के समीप बनकर तैयार हो गया है। इस ब्लॉक का उद्घाटन जल्द होगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन औपचारिकताओं को पूरा करने में जुट गया है।

 इसके अलावा 2 अन्य अकादमिक ब्लॉक निर्मित करने के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। इनमें से 1 ब्लॉक एचपीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीच्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के समीप बनेगा। इसके लिए टैंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है, जबकि दूसरा ब्लॉक पुरानी डिस्पैंसरी के समीप बनेगा। आर्ट्स ब्लॉक के समीप बने नए अकादमिक ब्लॉक यानी कि मल्टी फैकल्टी फेज-3 में विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब भी बनेगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News