HPU ने जारी किया MBA, MFA और PG डिप्लोमा का काऊंसलिंग शैड्यूल, 8 जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया
punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 04:26 PM (IST)
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट है। एचपीयू के इंस्टीच्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड हिमालयन स्टडीज के अंतर्गत आने वाले डिपार्टमैंट ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज (डीआईएस) ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु काऊंसलिंग का शैड्यूल जारी कर दिया है।
8 और 9 जुलाई को होगी इन कोर्स की काऊंसलिंग
विभाग द्वारा जारी किए गए शैड्यूल के अनुसार, दो प्रमुख मास्टर डिग्री कोर्सेज के लिए काऊंसलिंग एक साथ आयोजित की जाएगी। इनमें एमबीए (रूरल डिवैल्पमैंट) और एमएफए (पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग) शामिल हैं। इन दोनों विषयों में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों की काऊंसलिंग 8 और 9 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर में स्थित संबंधित विभाग में आयोजित होगी।
13 जुलाई को होगी पीजीडीडीडीएम की काऊंसलिंग
मास्टर डिग्री के अलावा, डिप्लोमा कोर्स के लिए भी तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर एंड डिजास्टर मैनेजमैंट (पीजीडीडीडीएम) में प्रवेश लेना चाहते हैं, उनके लिए काऊंसलिंग प्रक्रिया 13 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थी साथ लाएं मूल दस्तावेज
विभाग की ओर से काऊंसलिंग में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे तय तिथियों पर अपने सभी जरूरी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य मूल दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपने साथ लेकर आएं। दस्तावेजों के अभाव में प्रवेश प्रक्रिया बाधित हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

