जयराम सरकार के इस मंत्री ने दी कांग्रेसियों को नसीहत, कहा- संयम रखो(Video)

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 11:18 AM (IST)

मंडी (नीरज) : कांग्रेस पार्टी में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। जिसके चलते कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा ने मंडी में कांग्रेसियों को संयम रखने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर उतार-चढ़ाव चलते रहते हैं और ऐसे में कांग्रेसियों को संयम रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आपस में गुथमगुथा होने से कोई लाभ नहीं बल्कि यह गलत बात है। साथ ही अनिल शर्मा ने इसे पार्टी का आपसी मामला भी बताया और इससे अधिक बात नहीं कही। बता दें कि विधानसभा चुनावों से पहले अनिल शर्मा भी कांग्रेस पार्टी का ही हिस्सा थे। पूर्व की वीरभद्र सरकार में वह कैबिनेट मंत्री थे। लेकिन अपने पिता पंडित सुखराम के हुए अपमान के चलते उन्होंने विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया था। मौजूदा समय में भी अनिल शर्मा जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

PunjabKesari, mandi , cabinet minister Anil Sharma image


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News