घर में सेंध लगा चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के गहने, पुलिस छानबीन में जुटी

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2017 - 08:55 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): स्थानीय पंचायत में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर सोने और चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छातर पंचायत के रहने वाले संजीव कुमार के घर में चोरों ने सोने और चांदी के गहनों पर हाथ साफ  कर दिया। संजीव कुमार ने बताया कि जब चार बजे स्कूल से छुट्टी करके घर आया तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो घर से सोने चांदी के गहने गायब थे।
PunjabKesari
घटना के दौरान घर पर नहीं था कोई
संजीव कुमार ने तुरंत सुंदरनगर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस समय यह चोरी हुई उस समय घर में कोई नहीं था। संजीव कुमार सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं और वह उस समय स्कूल में थे। उनकी पत्नी नालागढ़ में नौकरी करती है। संजीव कुमार के बच्चे उस समय स्कूल में थे। चोरी हुए गहनों की कीमत हजारों में बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News