चुनावों में बाधा बन रहे थे ये नेता, BJP ने 6 साल के लिए पार्टी से किए निष्कासित

punjabkesari.in Tuesday, Oct 29, 2019 - 11:16 AM (IST)

शिमला (योगराज): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने 6 भाजपा कार्यसमिति के सदस्यों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने रोहड़ू मंडल के सदस्यों की शिकायत की पुष्टि के बाद यह फैसला लिया है। निष्काषित सदस्य रोहड़ू मंडल के संगठनात्मक चुनावों में बाधा बन रहे थे, इसलिए भाजपा अध्यक्ष ने सदस्यों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। निष्कासित सदस्यों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्य प्रकाश शुक्ला, राजेश भ्रान्टा, जिला सचिव महासू वीना शुक्ला, जिला कार्यसमिति सदस्य गिरधारी लाल वर्मा और आमिर चन्द नेगी और भाजयुमो जिला सचिव अजय खुराना शामिल हैं जिन्हें तुरन्त प्रभाव से 6 वर्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News