मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की थमी रफ्तार, सफर हुआ जोखिम भरा

punjabkesari.in Thursday, Oct 19, 2017 - 11:30 AM (IST)

मनाली: मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थमने लगी है। रोहतांग सहित बारालाचा दर्रे में हुई हल्की बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रे में वाहनों की रफ्तार लगातार जारी है लेकिन बारालाचा और कुंजम दर्रे में जोखिम बढ़ने लगा है। वाहन चालकों की मानें तो पारा लुढ़कने से इस मार्ग पर दारचा से सरचू तक पानी जमने लगा है। दारचा के आसपास सीमा सड़क संगठन बी.आर.ओ. ने भरतपुर, जिंगजिंगबार, बारालाचा व सरचू में अपना काम जारी रखा है। मौसम ठीक रहने से रोहतांग दर्रे सहित स्पीति के कुंजम दर्रे में वाहनों की आवाजाही सुचारू है। 


बी.आर.ओ. ने इस मार्ग पर आधा दर्जन पुलों का निर्माण कार्य शुरू कर रखा है लेकिन उसकी रफ्तार भी अब कम होने लगी है। उन्होंने कहा कि मौसम ठीक रहने तक मनाली-लेह मार्ग में मुरम्मत कार्य चलता रहेगा। उधर, बी.आर.ओ. के कमांडर कर्नल अरविंद कुमार अवस्थी ने बताया कि रोहतांग दर्रे सहित बाराचाला व दारचा पर उनके जवान कार्य को अंजाम देने में व्यस्त हैं। मौसम की परिस्थितियां ठीक रहीं तो मार्ग की स्थिति को बेहतर बना लिया जाएगा। उनका कहना है कि बर्फ पड़ने तक बी.आर.ओ. के जवान कार्यों को अंजाम देते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मार्ग पर अगले वर्ष सैलानी व राहगीर सुहाने सफर का आनंद लेते रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News