घुमारवीं के भगेड़ में बारातियों से भरी बस पलटी, 13 लोग घायल

punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2022 - 04:01 PM (IST)

घुमारवीं (राकेश): बिलासपुर जिला के पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले भगेड़ के पास शुक्रवार सुबह बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 13 लोग घायल हो गए। इनमें से 2 घायल सिविल अस्पताल घुमारवीं और 11 घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के लिए रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दुसाड़ा-ऊना से यह बस बारातियों को लेकर  बिलासपुर के कोठीपुरा जा रही थी। बस जब भगेड़ के पास पहुंची ताे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें 13 लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल घुमारवीं लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद 11 घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया गया, जिनका वहां पर उपचार चला हुआ है। हादसे का पता चलते ही एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर, डीएसपी अनिल ठाकुर व पुलिस थाना से टीम ने मौके पर हुंचकर कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rajneesh Himalian

Recommended News

Related News