राष्ट्रपति ने स्वीकार किया सी.यू. के वीसी कुलदीप चंद अग्निहोत्री का इस्तीफा

punjabkesari.in Thursday, Mar 25, 2021 - 03:39 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश) : केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के वीसी कुलदीप चंद अग्निहोत्री का इस्तीफा महामहिम राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। वीरवार को राष्ट्रपति कार्यालय से मिले पत्र के बाद अब केंद्रीय विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर रोशन लाल शर्मा को कार्यकारी वी.सी. बनाया गया है। जब तक नया वी.सी. केंद्रीय विश्वविद्यालय को नही मिलता है तब तक प्रो. रोशन लाल वी.सी. का कार्यभार संभालेंगे। गौरतलब है कि पिछले साल कुलदीप चंद अग्निहोत्री का वी.सी. का कार्य काल समाप्त हो गया था। इसके बाद उन्होंने एक महीना पहले अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजा था। जिसे राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News