मंडी में ''प्लास्टिक'' पर चला निगम का डंडा! किए 15 चालान और 5 रेहड़ियां कीं जब्त

punjabkesari.in Thursday, Dec 04, 2025 - 11:46 AM (IST)

मंडी, (नीलम): नगर निगम मंडी की टीम ने खलियार और पड्डल मार्कीट में अभियान चलाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले 15 दुकानदारों के चालान काटे और उनसे करीब 5 किलोग्राम गैर-जैवनिम्नीकरणीय प्लास्टिक जब्त किया गया। इसके अलावा विक्टोरिया पुल के पास अवैध रूप से लगीं 5 रेहड़ियों को भी जब्त किया गया है।

निगम की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान प्लास्टिक कैरी बैग, प्लास्टिक कप और प्लास्टिक प्लेट जैसे प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के सामान को जब्त किया। सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने स्पष्ट किया कि यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो भविष्य में और भी मोटा चालान काटकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा रेहड़ी लगाने वालों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे भविष्य में बेतरतीब ढंग से दुकानें न सजाएं। इन सभी 5 लोगों को वीरवार को आयुक्त कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य हिस्सों में लगीं अवैध और बेतरतीब रेहड़ियों को हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि शहर में व्यवस्था बनी रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News