मंडी के होटल में खौफनाक मंजर: रात को लिया कमरा, सुबह जब दरवाजा खोला तो उड़ गए सबके होश

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 01:10 PM (IST)

जोगिंदरनगर (मंडी): जोगिंदरनगर के लक्ष्मी बाजार स्थित एक निजी होटल में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां ठहरे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान चौहारघाटी के लपास गांव निवासी जाटू राम (पुत्र सौजू राम) के रूप में की गई है।

घटना का विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, जाटू राम ने शनिवार रात को होटल में एक कमरा किराए पर लिया था। रविवार सुबह जब होटल कर्मचारियों ने कमरे से धुआं निकलते देखा, तो अनहोनी की आशंका में तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जब कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News