फौजी हूं हर परिस्थिति से लड़ने का है अनुभव, 2022 में सरकार रिपीट कराना मुख्य लक्ष्य : कश्यप

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2020 - 01:29 PM (IST)

शिमला : प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि फौजी होने के नाते वे हर चुनौती से लड़ने के लिए तैयार है और जो नई जिम्मेदारी पार्टी ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति को दी है उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि 2022 में भाजपा को प्रदेश में रिपीट करवाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। जिसके लिए आलाकमान के दिशा निर्देशों अनुसार सरकार और संगठन के बीच तालमेल कर पार्टी को आगे बढ़ाया जाएगा। 

कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सभी वर्गों के लिए जो काम किया वह सराहनीय है साथ ही हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने भी विपरीत परिस्थितियों में प्रदेश के लोगों का कोरोना काल में साथ दिया। लेकिन कांग्रेस पार्टी सरकार के खिलाफ बेवजह बयान बाजी कर रही है। कहां तो विपक्षी पार्टी कांग्रेस को कोरोना काल में सरकार का सहयोग कर सकारात्मक भूमिका अदा करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा न कर कांग्रेस पार्टी सड़कों में आकर महामारी के दौर में भी राजनीति कर रही है जो विपक्षी पार्टी को शोभा नहीं देता है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक में भाजपा के बड़े नेताओं के न पहुंचने को लेकर पूछे गए सवाल पर सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है ना ही किसी नेता की नाराजगी की बात सामने आई है जो पार्टी नेतृत्व तय करता है उसी के मुताबिक भाजपा में चीजें आगे बढ़ती हैं। आलाकमान ने प्रदेश के सभी जिलों को प्राथमिकता देते हुए मंत्रिमंडल विस्तार सहित अध्यक्ष व संगठन में जगह दी है। सुरेश कश्यप ने कहा कि 5 अगस्त को जब प्रधानमंत्री अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे उस दिन प्रदेश में हर घर में दीप जलाए जाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News