स्वास्थ्य मंत्री बोले-हम जो बोलते हैं उसको पूरा करते हैं

punjabkesari.in Sunday, Mar 25, 2018 - 01:39 AM (IST)

ऊना: मैहतपुर-बसदेहड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि हम जो बोलते हैं उसको पूरा करते हैं न कि कांग्रेस की तरह कोरी घोषणाएं करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में पांचों मैडीकल कॉलेज सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं का हाल बेहाल कर दिया गया था। आर्थिक राशि मुहैया करवाकर इनकी हालत सुधारने की जहमत तक कांग्रेस सरकार ने नहीं उठाई थी लेकिन अब भाजपा कार्यकाल में इन सभी की हालत सुधारने के लिए मेहनत की जा रही है। 

लोगों के कल्याण के लिए नई योजनाओं की घोषणा 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के लोगों के कल्याण के लिए नई योजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गरीब मरीजों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की बजट में घोषणा की गई है। केन्द्र सरकार द्वारा ऊना के लिए 500 करोड़ रुपए का पी.जी.आई. सैटेलाइट केन्द्र स्वीकृत किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस केन्द्र के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में नए मैडीकल कॉलेज का कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News