kullu: लड़की ने ली दवा की ओवरडोज, महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन

punjabkesari.in Monday, Mar 10, 2025 - 05:40 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): सैंज के थूआरी में एक 19 वर्षीय लड़की ने दवा की ओवरडोज ले ली। इससे लड़की की तबीयत बिगड़ गई। बीमार होने के चलते लड़की जीवन रक्षक दवाइयों का सेवन कर रही थी। बीते रोज उसने दवा का अधिक सेवन किया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे परिजन अस्पताल लेकर आए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं कुल्लू के कड़ाईल गांव में एक विवाहिता ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे भी उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया है। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस को दोनों की सेहत में सुधार होने का इंतजार है, जिसके बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News