इस सूची में पहले स्थान पर है तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 12:42 PM (IST)

मैक्लोडगंज: तिब्बती धार्मिक गुरू दलाई लामा विश्व के कई प्रतिष्ठित लोगोें के  साथ विश्व के सबसे प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु के तौर पर चयनित हुए हैं। हाल ही में ब्रिटेन की एक पत्रिका ने विश्व के100 सबसे आध्यात्मिक रूप से प्रभावशाली रहने वाले लोगों कीएक वार्षिक सूची प्रकाशित की है, इसी सूची में दलाई लामा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। सूची में आध्यात्मिक शिक्षक. कार्यकर्ता, लेखक और विचारक शामिल हैं। वे ऐसे लोग हैं जो वास्तव में दुनिया को बदल सकते हैं। 

पत्रिका के विशेष अंक में सूची के प्रत्येक व्यक्ति के बारे में दिलचस्प विवरण, बायोस, फोटो और हाइलाइट्स को समर्पित 16 पृष्ठ प्रकाशित किए हैं। इसमें बताया गया है कि दलाई लामा को सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में वोट दिया गया है, बौद्ध आध्यात्मिक गुरू सबसे आध्यात्मिक रूप से प्रभावशाली जीवित व्यक्ति है। इस सूची में पोप फ्रांसिस, ग्रेटा थुनबर्ग, एकार्ट टोल, ओपरा विनफ्रे, रसेल ब्रांड, थिच नट हान, डेसमंड टूटू, मरिअन विलियमसन और डेविड लिंच को भी शीर्ष स्थान पर रखा गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News