बाप करवाता रहा चोरी की छानबीन, बेटा ही निकला चोर

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 01:18 AM (IST)

कांगड़ा: पुलिस थाना कांगड़ा का एक आदमी उस समय परेशान हो गया जब उसके खाते से ए.टी.एम. कार्ड द्वारा 5 बार 31 हजार रुपए निकल गए। वीरवार को रणजीत सिंह निवासी कांगड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि कोई उसके खाते से पैसे निकाल रहा है। जब पुलिस ने जाकर बैंक के  ए.टी.एम. की सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली तो उसमें एक युवक पैसे निकालते दिखाई दिया, जिसकी फुटेज बाद में पुलिस ने  शिकायतकर्ता को दिखाई।


पुलिस में दर्ज नहीं हुआ मामला
थाना प्रभारी कांगड़ा कुलदीप राज के अनुसार जब रणजीत सिंह ने फुटेज देखी तो पैसे निकालने वाला और कोई नहीं उसका बेटा ही था। उसने अपने बेटे की पहचान कर बताया कि रात को जब वह सो जाता था तो उसका बेटा ऐसी हरकत करता रहा है। उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाने से इंकार कर दिया। पुलिस थाना कांगड़ा के प्रभारी कुलदीप राज के अनुसार अपने बैंक के ए.टी.एम. का पासवर्ड किसी को न बताएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News