शिक्षा मंत्री ने 5.36 करोड़ से निर्माणाधीन BDO कार्यालय भवन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 02:16 PM (IST)

हिमाचल डेस्क : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई में 5 करोड़ 36 लाख की राशि से बनने वाले विकास खंड अधिकारी कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरिक्षण किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह भवन कोटखाई की जनता के लिए एक बड़ी सौगात होगा। इसके बनने से विकास खंड कोटखाई में कार्यरत कर्मचारियों को सुविधा होगी और विकास कार्यों को अधिक गति मिलेगी। पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह कार्य एक मील का पत्थर साबित होगा। 

लिफ्ट का निर्माण भी किया जा रहा

गौरतलब है कि यह एक पांच मंज़िला भवन होगा जिसमें खंड विकास अधिकारी के कार्यालय एवं आवास के अतिरिक्त कर्मचारियों के लिए नई तकनीक से युक्त कमरों का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन के प्रथम तल पर एक पुस्तकालय का निर्माण भी किया जा रहा है जिससे पंचायती राज से जुड़े प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों सहित जनसामान्य को भी लाभ होगा। इस भवन में लिफ्ट का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही कैंटीन का भी प्रावधान इस भवन में रखा गया है। इस भवन की सबसे ऊपरी मंज़िल में पंचायत समिति हॉल का निर्माण भी किया जाना है, जिसमें समय-समय पर महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन हो सकेगा।ट

PunjabKesari

अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश 

रोहित ठाकुर ने इस भवन के निर्माण से जुड़े सभी अधिकारियों एवं निर्माणकर्ताओं को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। साथ ही यह भी बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई में चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में खंड विकास अधिकारी कोटखाई का कार्यालय एक अलग उदहारण प्रस्तुत करेगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News