देश की रक्षा करेंगे कांगड़ा के ये 3 जांबाज, सेना में बने लेफ्टिनेंट

punjabkesari.in Wednesday, Jun 13, 2018 - 03:32 PM (IST)

कांगड़ा: कांगड़ा के यह तीन युवा सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। इनमें 1 बैजनाथ से हैं, एक  नगरोटा बगवां और एक पालमपुर उपमंडल से है। इन तीनों में प्रवेश सिपहिया, अर्नव ठाकुर, शगुन राणा शामिल हैं। चारों अपनी सेवाएं अब सेना में देंगे।


नगरोटा बगवां: राष्ट्रीय सैन्य अकादमी देहरादून से नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के गांव भदरेड के प्रवेश सिपहिया ने लैफ्टिनैंट बनकर अपने परिजनों व क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रवेश ने अपनी 12वीं तक की परीक्षा राष्ट्रीय सैनिक स्कूल चायल में पूरी की तथा 2014 में उसका चयन एन.डी.ए. के लिए हो गया तथा अब वह बतौर लैफ्टिनैंट अर्टिलरी रैजीमैंट में अपनी सेवाएं देंगे। प्रवेश के पिता पूर्ण सिंह सिपहिया भी सेना की गोरख राइफल रैजीमैंट में सेवारत हैं। 
PunjabKesari

बीड़: बैजनाथ उपमंडल के बीड़ चौगान निवासी अर्नव ठाकुर ने बतौर लैफ्टिनैंट भारतीय सेना में कमीशन पाकर समूचे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। अर्नव झांसी में सेवाओं की शुरूआत करेंगे। अर्नव के पिता विद्यासागर हिमाचल बिजली बोर्ड कांगड़ा में अधीक्षण अभियंता व माता ज्योति ठाकुर शिक्षा विभाग में प्रवक्ता है।     
PunjabKesari

परौर: पालमपुर उपमंडल के गांव घनैटा के शगुन राणा पुत्र संजय राणा एवं बंदना राणा ने भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट पद हासिल कर इलाके का नाम रोशन किया। शगुन राणा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट स्टीफन स्कूल चंडीगढ़ से प्राप्त की। जून 2014 में उसका चयन एन.डी.ए. खडग वासला (पूना) के लिए हुआ। अब शगुन राणा 15 आसाम रैजीमैंट में सेवाएं देंगे। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News