मंत्रिमंडल की बैठक में खुला नौकरियों का पिटारा, विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे 384 पद

punjabkesari.in Tuesday, Nov 30, 2021 - 07:26 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों में नए पद सृजित करने और भरने को मंजूरी प्रदान की गई।

  • मंत्रिमंडल ने वर्ष 2022 और 2023 के दौरान प्रत्याशित रिक्तियों के विरुद्ध लिपिकों के 50 पदों को भरने के अलावा अनुबंध के आधार पर हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के स्थान पर लिपिकों के 100 पदों को भरने का निर्णय लिया।
  • विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों के सृजन के साथ ही कांगड़ा जिला की फतेहपुर तहसील के रे में नई उपतहसील खोलने का निर्णय लिया।
  • शिमला जिला में उपतहसील जुन्गा को तहसील में अपग्रेड करने का भी निर्णय लिया।
  • कुल्लू जिला की भुंतर तहसील के जरी में नई उपतहसील खोलने के साथ ही विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों के सृजन को मंजूरी दी।
  • विभिन्न श्रेणियों के 4 पदों के सृजन के साथ मंडी जिला के करसोग क्षेत्र में (सावा महू) महूनाग में चुराग में नया जल शक्ति उपमंडल और नया जल शक्ति खंड खोलने की मंजूरी दी।
  • कुल्लू जिला के राजकीय प्राथमिक पाठशाला देवरी, ब्लॉक एएनआई को विभिन्न श्रेणियों के 3 पदों के सृजन और भरने के साथ ही राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने का भी निर्णय लिया।
  • मंडी जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा को 50 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल में अपग्रेड करने के साथ ही विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों को इस अस्पताल में सृजित करने का भी निर्णय लिया।
  • ऊना जिले के पुलिस चौकी मैहतपुर को विभिन्न श्रेणियों के 19 पदों के सृजन के साथ पुलिस थाना में अपग्रेड करने को मंजूरी दी।
  • राजस्व मामलों के सुचारू निस्तारण के लिए राज्य के 'सी' श्रेणी सब डिवीजन में कार्यालय कनूननो के 41 पद भरने का निर्णय।
  • सुचारू संचालन के लिए शिमला जिला की तहसील कोटखाई में नवसृजित उपतहसील कलबोग में विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को भरने का भी निर्णय लिया।
  • वन विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 12 पदों को भरने का फैसला किया।
  • चपरासी के 30 पदों को दैनिक वेतन के आधार पर अभियोजन विभाग में भरने का भी निर्णय लिया।
  • एचपी सचिवालय में सफाई कर्मचारी के 28 पदों को भरने का निर्णय लिया।
  • हिमाचल प्रदेश वूल फैडरेशन में भेड़ कतरनी के 10 पदों को भरने का निर्णय लिया।
  • चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में डीन के 5 और निदेशक के 2 पद भरने का फैसला किया।
  • मत्स्य विभाग में मत्स्य अधिकारी के 2 और मत्स्य क्षेत्र सहायक के 20 पदों को अनुबंध आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से भरने का निर्णय लिया।
  • परिवहन विभाग में मोटर व्हीकल इंस्पैक्टरों के 7 पदों को अनुबंध के आधार पर भरने का निर्णय लिया गया।
  • जिला शिमला के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (पॉलिटैक्निक विंग) प्रगतिनगर में वरिष्ठ व्याख्याता (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) के एक पद और व्याख्याता (इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) के एक पद सृजित करने पर सहमति दी।
  • अभियोजन विभाग में जूनियर स्टेनोग्राफर के 2 पदों को भी अनुबंध आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से भरने का निर्णय लिया गया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News