Una: पोक्सो एक्ट में नामजद आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, लुधियाना से किया था गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2024 - 07:04 PM (IST)

गगरेट (बृज): नाबालिगा से छेड़छाड़ के मामले में नामजद एक आरोपी कांगड़ा पुलिस को गगरेट में गच्चा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कांगड़ा पुलिस आरोपी को लुधियाना से पकड़कर ला रही थी कि गगरेट में एक ढाबे के समीप आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कांगड़ा पुलिस गगरेट के साथ लगते जंगल की खाक छान रही है लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। कांगड़ा जिले के बैजनाथ पुलिस थाना में नाबालिगा से छेड़छाड़ के आरोप में एक आरोपी पोक्सो एक्ट के तहत नामजद था।

बैजनाथ पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लुधियाना में छुपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर बैजनाथ पुलिस की एक टीम आरोपी की तालाश में लुधियाना गई और आरोपी को टीम ने पकड़ लिया। पुलिस टीम आरोपी को लेकर वापस बैजनाथ जा रही थी कि गगरेट के समीप उक्त टीम आरोपी के साथ ब्रेकफास्ट करने एक ढाबे पर बैठ गई। बताया जा रहा है कि टीम अभी परांठे खा रही थी कि आरोपी आधा परांठा खाने के बाद उठा और उसने ढाबे की विपरीत दिशा में सड़क से करीब 25 फुट नीचे छंलागा लगा दी।

इसके बाद ढाबे पर अफरा तफरी मच गई। जब तक पुलिस टीम आरोपी का पीछा करती तब तक आरोपी पुलिस की आंखों से ओझल हो चुका था। इस बावत कांगड़ा जिला के उच्च पुलिस अधिकारियों को कोई जानकारी तक नहीं थी। एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि बैजनाथ पुलिस की एक टीम पोक्सो एक्ट में नामजद एक आरोपी की तालाश में लुधियाना गई थी। रास्ते में क्या हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं है। वह इस बावत जानकारी जुटा रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News