Kangra: धमोता में घर से बरामद की देसी शराब लाहन
punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 10:44 PM (IST)
ठाकुरद्वारा (गगन): पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धमोता गांव से एक व्यक्ति को 5000 मिलीलीटर लाहन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लंबे समय से अपने घर में अवैध रूप से लाहन बेचने का कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी भागा राम ने पुलिस टीम के साथ धमोता में संबंधित घर पर दबिश दी। स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में तलाशी के दौरान पुलिस ने पीले रंग की प्लास्टिक कैनी में भरी 5000 मिलीलीटर लाहन बरामद की। पकड़े गए आरोपी की पहचान मंगल सिंह पुत्र चमन लाल निवासी गांव धमोता, डाकघर उलेहड़िया, उपतहसील ठाकुरद्वारा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद लाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

