मां नयनादेवी के दर्शन कर लौट रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं के साथ हादसा, सड़क से नीचे लुढ़की टैंपाे ट्रैवलर...15 लोग थे सवार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 01:12 PM (IST)

बिलासपुर/नयनादेवी (मुकेश): विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी के दरबार माथा टेकने आए दिल्ली के श्रद्धालुओं के साथ हादसा पेश आया है। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब श्रद्धालुओं का वाहन (टैंपाे ट्रैवलर) कोला वाला टोबा के समीप संनटीना यात्री निवास के पास दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे उसमें सवार श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार वाहन में करीब 15 लोग सवार थे, जिनमें 3-4 छोटे बच्चे भी शामिल हैं। ये सभी माता के दर्शन के बाद वापस दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि माता रानी की कृपा से इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ।

PunjabKesari

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। कोट थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभालते हुए तत्काल राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस और अन्य वाहनों के माध्यम से समीपवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घायलों की मदद की। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News