मंदिर न्यास चिंतपूर्णी ने आपदा राहत कोष में दिए 2 करोड़ रुपए

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2023 - 05:12 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): आपदा से जूझ रहे प्रदेश को एक बार फिर पटरी पर लाने के लिए समाजसेवियों सहित धार्मिक संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिल खोलकर मदद की जा रही है। ऐसे में मंदिर न्यास माता चिंतपूर्णी ने भी आपदा की इस घड़ी में प्रदेश को मिले जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया है। शुक्रवार को सहायक आयुक्त एवं एसडीएम अम्ब विवेक महाजन ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के माध्यम से माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास की ओर से 2 करोड़ रुपए का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने इस मदद के लिए विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और मंदिर न्यास व चिंतपूर्णी की जनता का धन्यवाद किया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News