गली में खेल रहा था किशोर, फिर जो हुआ वो सीसीटीवी में हुआ कैद

punjabkesari.in Saturday, Nov 13, 2021 - 10:35 AM (IST)

मंडी : किशोर गली में खेल रहा था, खेलते खेलते अचानक किशोर गिर गया। पास से गुजर रही एक महिला ने उस किशोर को उठाने की कोशिश परंतु किशोर कोई हलचल नहीं कर रहा था। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि किशोर की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। हालांकि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

यह हादसा हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में हुअस है। शहर के खलियार वार्ड में फुटबॉल खेलते हुए 15 साल के किशोर की मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान हर्शुल शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दो-तीन दिन पहले खलियार क्षेत्र की गली में दो बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान भागते-भागते हर्शुल गाड़ी पर जा गिरा। नजदीक से गुजर रही एक महिला ने बच्चे को गिरते भी देखा। वो बेहोश बच्चे को काफी देर तक सहलाती रही और तुरंत ही बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बालक के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया था। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों ने बालक को बचपन से हार्ट की बीमारी होना बताया है। एसपी ने माना कि घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें बच्चा गाड़ी पर गिरता दिखाई दे रहा है। मामले में पुलिस सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News