टाटा सूमो ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, एक की मौत

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 09:31 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): मनाली के 16 मील के पास गलत दिशा में जा रही एक तेज रफ्तार टाटा सूमो ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में दोपहिया वाहन पर सवार लाहौल के एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को शाम के समय यह हादसा पेश आया। घटना में मारे गए युवक की पहचान रोनित पुत्र सोहन लाल निवासी गोशाल केलांग के रूप में हुई है। इस घटना में बाइक में पीछे बैठे बिमल निवासी मूलिंग केलांग को भी चोटें आई हैं, जिसका मिशन अस्पताल मनाली में उपचार चल रहा है। एएसपी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News