Kangra: प्रदेश की संपदा को सुरक्षित रखने के लिए सरकार विधानसभा के इस सत्र में लाएगी नया विधेयक : सुक्खू

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2026 - 09:36 PM (IST)

तपोवन (धर्मशाला): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की संपदा को सुरक्षित रखने के लिए सरकार विधानसभा के इस सत्र में नया विधेयक लाएगी। इसके अलावा हिमकेयर योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर श्वेत पत्र भी जारी किया जाएगा। विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने नियम 67 के तहत काम रोको प्रस्ताव लाकर हिमाचल ऑन सेल का मुद्दा उठाया है, लेकिन पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुए फैसलों पर जवाब देने से बच रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सदन में भी पुरानी बातों को दोहरा रहे हैं। सुक्खू ने जमीनों की रजिस्ट्री पर लगने वाली फीस 8 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत किए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के हितों और संपदा से जुड़े मामलों में रियायतें दी गईं। सरकार इन फैसलों का ब्यौरा सदन में रखेगी और जवाबदेही तय करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की संपदा के संरक्षण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News