Kangra: गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 10:08 PM (IST)

सुलह (वर्मा): जिला कांगड़ा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए टीम ने दरंग के समीप 2 युवकों को 18.62 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशे की खेप बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने दरंग के पास नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल नंबर (एचपी 37के-0784) पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली।

इस दौरान उनके कब्जे से 18.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिकेत पठानिया (24) निवासी वार्ड नंबर-4, लामा, पालमपुर तथा राहुल सूद (25) निवासी वार्ड नंबर-9, सुघर, डाकघर बंदला, पालमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस थाना भवारना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News