सुक्खू ने BJP पर कसा तंज, बोले-विरासत में नहीं मिली राजनीति, दूध बेचकर किया संघर्ष

punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2017 - 07:44 PM (IST)

नादौन: कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्हें राजनीति विरासत में नहीं मिली। मैंने 17 साल की उम्र में पहला चुनाव सी.आर. का लड़ा और शिमला में दूध तक बेचा। इसके बाद पार्षद, एन.एस.यू.आई. यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और अब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। यह सब कांग्रेस पार्टी कीदेन है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह कांग्रेस से राष्ट्रभक्ति की परिभाषा न पूछे। कांग्रेस ने आजादी से लेकर अब तक बलिदान ही दिया है। सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान पर पूर्व पी.एम. इंदिरा गांधी ने की थी और बंगलादेश बना दिया। पूर्व पी.एम. अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें दुर्गा की उपाधि दी थी।

भाजपा ने नादौन के विकास में अटकाए रोड़े
उन्होंने भाजपा पर नादौन के विकास में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जोलसप्पड़ में मैडीकल कालेज को रोकने के लिए सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा एम.एल.ए. विजय अग्निहोत्री ने पर्यावरण की आपत्ति लगवाई लेकिन कालेज शुरू होकर रहेगा। इसे उन्होंने गुलाम नबी आजाद से आधी रात को 180 करोड़ के बजट के साथ स्वीकृत करवाया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News