हिमाचल के बेटे ने हासिल किया मुकाम, Navy में बना सब लैफ्टिनैंट

punjabkesari.in Sunday, Jun 03, 2018 - 02:08 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): भारतीय सेना में गौरव गाथा लिखने वाले पहाड़ी रणबांकुरों की श्रेणी में एक और युवा ने सेना में पदार्पण किया है। अपने दादा के पदचिह्नों पर चलते हुए ग्वालटिक्कर के अभिषेक ठाकुर सेना में सब लैफ्टिनैंट के रूप में पदार्पण करेंगे। भारतीय नौसेना अकादमी के 94 बैच में प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात अभिषेक ठाकुर को सब लैफ्टिनैंट के रूप में नियुक्ति दी गई है। उनके पिता केहर सिंह ठाकुर नेवल डॉकयार्ड मुंबई में कार्यरत हैं, जबकि माता फुलमा ठाकुर गृहिणी हैं। उनके दादा भारतीय सेना में डोगरा रैजीमैंट में कार्यरत रहे थे। अभिषेक ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News