चम्बा : परछोड़ स्कूल के छात्रों पर रंगड़ों ने किया हमला, 35 बच्चे घायल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 03, 2022 - 09:20 PM (IST)

चुवाड़ी (पुनीत): चम्बा जिले के भटियात क्षेत्र के परछोड़ में रंगड़ों ने स्कूल के बच्चों पर हमला कर दिया। इससे करीब 35 बच्चे घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी बच्चों को तुरंत नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कई बच्चों को ग्लूकोज लगाया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल से छुट्टी के बाद प्राथमिक स्कूल के एक बच्चे की शरारत दूसरे स्कूली बच्चों पर भारी पड़ गई। बुधवार को कलम नदी पर स्थित परछोड़ के पुल के पास लगे एक पेड़ पर एक बच्चा पत्थर मार कर भाग गया, वहीं पीछे से आ रहे राजकीय प्राथमिक व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड़ के स्कूली बच्चों पर छत्ते से निकले रंगड़ों ने हमला कर दिया। इससे करीब 35 बच्चे घायल हो गए हैं। 
PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया। घायल बच्चों को स्कूल स्टाफ व स्थानीय लोगों की सहायता से नागरिक अस्पताल चुवाड़ी लाया गया। गनीमत यह रही कि रंगड़ों से बचने के चक्कर में कोई बच्चा भागते-भागते दुर्घटना का शिकार नहीं हुआ। देर शाम तक बच्चों का उपचार जारी रहा तथा बच्चों की हालत ठीक है। स्कूल के प्रधानाचार्य सरदार सिंह ने बताया कि जैसे ही स्कूल में छुट्टी हुई, वैसे ही रंगड़ों ने हमला कर दिया, जिसमें प्राथमिक स्कूल व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परछोड़ के बच्चे घायल हुए हैं। इनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। वहीं डाक्टर डीपी सिंह ने बताया कि सभी बच्चों की हालत स्थिर है।
PunjabKesari

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News