गोबिंद सागर झील में तैरता मिला पौने 3 किलो का पत्थर
punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 07:15 PM (IST)

बंगाणा (शर्मा): गोबिंद सागर झील के लठियाणी घाट पर पानी में तैरता पत्थर मिला है। झील में तैरते पत्थर का रहस्य क्या है, इस पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार वीरवार सायं पुलिस टीम घाट पर अपनी रूटीन चैकिंग के लिए गई हुई थी। इस दौरान टीम को झील में एक पत्थरनुमा चीज तैरती दिखाई दे रही थी। पुलिस झील में तैर रहे पत्थर को निकाल कर साथ ले गई। पत्थर का वजन पौने 3 किलोग्राम है। उक्त पत्थरनुमा वस्तु को देखने लोग पुलिस थाना पहुंच रहे हैं। एएसआई रबिन्द्र कुमार ने बताया कि वीरवार सायं लठियाणी में गोबिंद सागर झील में उक्त पत्थरनुमा वस्तु तैरती मिली है जिसे पुलिस थाना ले आए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here