पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय मास्टर्स स्पोर्ट्स का आगाज, 100 मीटर दौड़ में 88 वर्षीय बालक प्रथम

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2023 - 06:33 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): मैस्ट्रो स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश द्वारा पांवटा साहिब में 2 दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर्स स्पोर्ट्स का शुभारंभ शनिवार को पूर्व विधायक किरनेश जंग ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन जहां युवा मैदान में दौड़ते नजर आए तो वहीं बुजुर्ग खिलाड़ियों ने भी दमखम दिखाया। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह, हीना, रेणुका, अजय शर्मा, विजय कुमार यादव, शीला कौशल, अर्जुन नागरा, महेंद्र सिंह राठौर, जीवन सिंह जोशी व पीसी भंडारी आदि मौजूद रहे।
PunjabKesari

बालक सिंह के दौड़ लगाते ही तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा मैदान
जामनीवाला निवासी 88 वर्षीय खिलाड़ी बालक सिंह ने 80 से 90 वर्ष के आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जब बालक सिंह मैदान में दौड़ लगा रहे थे तो इस दौरान मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बालक सिंह ने 42 वर्ष शिक्षा विभाग में सेवाएं दी हैं। वह बीईईपीओ पद से 1995 में सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया है कि अधिक से अधिक खेल मैदान में समय बिताएं ताकि वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें और नशे से भी दूर रह सकते हैं।
PunjabKesari

72 व 65 वर्षीय दंपति ने भी बहाया पसीना
प्रतियोगिता में सोलन निवासी दंपति ने भी खूब पसीना बहाया। 70 से 75 वर्ष के आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ पुरुष में सोलन के 72 वर्षीय मोहन सिंह मेहता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहता ने बीएसएनएल में वरिष्ठ टीओएपी अधिकारी के तौर पर 31 वर्ष अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी पत्नी 65 वर्षीय शकुंतला मेहता ने 65 से 70 वर्ष के आयु वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शकुंतला ने स्वास्थ्य विभाग में सुपरवाइजर के पद पर 32 वर्ष सेवाएं दी हैं। सेवानिवृत्त के बाद दंपति ने सोलन में हॉकी की अकादमी खोली है, जिसमें वे बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया है कि पढ़ाई के बाद अधिक से अधिक समय खेल मैदान में बिताएं ताकि नशे से भी दूर रहें और स्वास्थ्य भी ठीक रहे।
PunjabKesari

30 से 35 वर्ष आयु वर्ग में अंजना प्रथम
400 मीटर महिला दौड़ में 30 से 35 वर्ष के आयु वर्ग में अंजना ठाकुर सिरमौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 35 से 40 वर्ष के आयु वर्ग की दौड़ में सिरमौर की बबीता ने पहला व रिचा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 40 से 45 वर्ष के आयु वर्ग में सिरमौर की गायत्री देवी, सोलन की चम्पा व सिरमौर की आशा शर्मा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News