भाजपा एकजुट, पहले अपनी पार्टी को संभालें मुकेश अग्निहोत्री : सुरेश कश्यप

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 10:27 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा एकजुट है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री को भाजपा पर टिप्पणी करने से पहले अपनी पार्टी को संभालना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष शायद यह भूल गए हैं कि भाजपा उन 4 राज्यों की सत्ता में वापस आई है, जहां पर कांग्रेस अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी अब रिवाज बदल गया तथा कांग्रेस को अपनी बारी का इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस में विचित्र स्थिति है, जिसमें एक अध्यक्ष को संभालने के लिए 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। इतना ही नहीं, पार्टी के कई नेता खुद को सीएम प्रोजैक्ट करके अपने खोए जनाधार को प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांगे्रस के नेता भले ही खुद को सीएम प्रोजैक्ट कर लें, इससे वह चुनाव जीतने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं से जब जनता दूरी बना रही है तो वह अधिकारियों को निशाने पर ले रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि वह अधिकारियों को डरना-धमकाना बंद करें।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News