हिमाचल के 7 वर्षीय ड्रमर द्रोण चंदेल Star India Icon Award के लिए नामांकित

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2019 - 11:24 AM (IST)

नेरवा (राजेंद्र): शिमला के उपमंडल मुख्यालय चौपाल के समीपवर्ती गांव का मात्र 7 वर्षीय द्रोण चंदेल ड्रम बीटिंग, कैसिओ प्लेइंग व गायन विद्या में इस कदर पारंगत हो चुका है कि उसकी प्रतिभा को देख कर हर कोई दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाता है। ड्रम बीटिंग में तो द्रोण के आगे बड़े-बड़े ड्रमर भी पानी भरते नजर आते हैं। द्रोण की इस प्रतिभा को देखते हुए उसे भारत के सबसे प्रतिष्ठित स्टार इंडिया आइकॉन अवार्ड के लिए नामांकित गया है। इस सम्मान के लिए हिमाचल से चुना जाने वाला द्रोण प्रदेश का पहला बच्चा ही नहीं, बल्कि पहला व्यक्ति है। इसके अतिरिक्त द्रोण के नाम मात्र 7 साल की उम्र में ही एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 26 स्टेज शो करने का रिकार्ड भी दर्ज हो चुका है।
PunjabKesari

नन्हे द्रोण को महज 7 साल की नन्ही-सी उम्र में देश में गुजरात से चलाए गए तिरंगा चैलेंज अभियान के लिए भी चुना जा चुका है। यह अभियान प्रदूषण मुक्त भारत एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया गया है। द्रोण इस अभियान के लिए चुना जाने वाला भी प्रदेश का किसी भी आयु वर्ग का पहला व्यक्ति बन चुका है। इतनी छोटी उम्र में द्रोण की इन उपलब्धियों को देखते हुए उसे अभी से बॉलीवुड फिल्मों और विज्ञापन फिल्मों के ऑफर भी आने शुरू हो गए हैं। द्रोण को रोरिक इंटरटेनमैंट प्राइवेट लिमिटेड इंडिया ने भी अपने प्रोजैक्ट्स के लिए चुना है। आने वाले समय में द्रोण इस कंपनी के प्रोजैक्ट्स में कार्य करता दिखाई देगा।
PunjabKesari

इस कंपनी में चुना जाने वाला भी द्रोण प्रदेश का पहला बच्चा है। बहरहाल आज द्रोण की प्रतिभा के आगे बड़े-बड़े कलाकार एवं जानी-मानी कंपनियां भी नतमस्तक होने को मजबूर हैं। द्रोण के पिता धर्मेंद्र चंदेल ने नेरवा में पत्रकारों को बताया कि द्रोण को ड्रम बीटिंग के अलावा कैसिओ प्ले, गीत-संगीत व पढ़ाई में भी विशेष रुचि है। उन्होंने द्रोण की सुविधानुसार उसकी दिनचर्या निर्धारित की है और द्रोण भी पूरे अनुशासन के साथ अपनी दिनचर्या को निभाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News