Mandi: एसपीयू ने घोषित किए प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम
punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 09:14 PM (IST)
मंडी (रजनीश) : सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई सभी प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 जून से 8 जून तक विश्वविद्यालय के 14 विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इन प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। विश्वविद्यालय ने परिणाम देखने की प्रक्रिया को बेहद सरल और डिजिटल बनाया है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरते समय दर्ज की गई अपनी पंजीकृत ई-मेल आईडी के माध्यम से अपना परिणाम कार्ड प्राप्त और डाऊनलोड कर सकते हैं।
परिणाम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं और रिजल्ट कार्ड अभ्यर्थियों की ई-मेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ई-मेल आईडी को नियमित रूप से चैक करते रहें ताकि आगे की प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी मिस न हो। संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए काऊंसलिंग और आगामी प्रवेश कार्यक्रम की सूचना विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही अलग रूप से जारी की जाएगी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने बताया कि इतने कम समय में पारदर्शी तरीके से परीक्षा आयोजित करने और रिकार्ड समय में परिणाम घोषित करने के लिए परीक्षा नियंत्रक सहित पूरी टीम, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

