Mandi: SPU ने जारी की यूजी सप्लीमैंट्री परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट, 12 से शुरू होंगी परीक्षाएं

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 09:50 PM (IST)

मंडी (रजनीश): सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने स्नातक (यूजी) सप्लीमैंट्री परीक्षाओं (अक्तूबर/नवम्बर 2026) के लिए अंतिम डेट शीट जारी कर दी है। यह डेट शीट बीए, बीएससी, बीकाॅम, शास्त्री और प्राक शास्त्री के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए उपलब्ध कराई गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे आधिकारिक वैबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इन परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए चम्बा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और लाहौल व स्पीति जिलों में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा सभी संबंधित कालेजों को ईमेल के माध्यम से भी डेट शीट भेज दी गई है, ताकि छात्र समय पर सूचना प्राप्त कर आवश्यक तैयारियां कर सकें। जारी अंतिम डेट शीट के अनुसार परीक्षाएं 12 अक्तूबर से शुरू होंगी और 19 नवम्बर तक चलेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News