राज्य चुनाव आयोग ने जारी की एसओपी, 5 लोगों की टोली कर सकेगी डोर-टू-डोर प्रचार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2020 - 08:00 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): राज्य चुनाव आयोग ने स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर एसओपी जारी कर दी है। इसके तहत कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 5 लोगों की टोली ही डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार कर सकेगी। साथ ही नुक्कड़ सभाओं के लिए 50 लोगों की शर्त लगी रहेगी।
PunjabKesari, SOP Image

कोविड मरीजों के चुनाव लडऩे को लेकर प्राधिकृत व्यक्ति के माध्यम से नामांकन पत्र दाखिल करने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित व्यक्ति के वोट डालने को लेकर अभी निर्णय नहीं हो पाया है।
PunjabKesari, SOP Image

जानकारी के अनुसार इसके लिए चुनाव आयोग की एक टीम हरियाणा का दौरा करेगी, जहां पर इन दिनों चुनाव प्रक्रिया चल रही है। यह टीम देखेगी कि किस तरह से हरियाणा में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के चुनाव लडऩे एवं वोट डालने का प्रावधान किया है, ऐसे में राज्य में भी इसी प्रक्रिया को अपनाया जा सकता है।
PunjabKesari, SOP Image

एसओपी के अनुसार चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी मास्क लगाने के अलावा आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करेगा। उसे सैनिटाइजर सहित अन्य आवश्यक सामग्री फेस शील्ड इत्यादि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
PunjabKesari, SOP Image

मतदान के समय उचित दूरी को ध्यान रखा जाएगा तथा महिला, पुरुष एवं दिव्यांग के लिए अलग-अलग लाइन लगेगी।
PunjabKesari, SOP Image

पोलिंग बूथ को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा और यही प्रक्रिया काऊंटिंग के दौरान भी अपनाई जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए संख्या निर्धारित की गई है और कोई भी प्रत्याशी 2 से अधिक वाहनों का प्रयोग नहीं कर सकेगा।
PunjabKesari, SOP Image

चुनाव प्रक्रिया के दौरान थूकने एवं तंबाकू इत्यादि के सेवन पर प्रतिबंध रहेगा। इसी तरह चुनाव में 55 साल से अधिक आयु के व्यक्ति की डयूटी नहीं लगेगी। एसओपी में उन सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसे केंद्रीय मंत्रालय के दिशा-निर्देश के अनुसार प्रदेश में लागू किया गया है।
PunjabKesari, SOP Image

एसओपी में ये भी निर्देश

-6 सामान्य निर्देशों का करना होगा पालन।
-नोडल अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर 4 तरह की हिदायतें।
-ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच को लेकर 6 बातों का उल्लेख।
-नामांकन पत्र प्रस्तुति, संवीक्षा एवं नाम वापसी को लेकर 13 निर्देश।
-मतदान कर्मियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण व मतदान दल प्रस्थान के अलग निर्देश।
-मतगणना, चुनाव सामग्री व प्रचार को लेकर भी दी गई हिदायतें।
PunjabKesari, SOP Image

चुनाव के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी पोलिंग पार्टियों का हिस्सा होंगे। पोलिंग पार्टियों में स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल करने के साथ-साथ विभाग की तरफ से मास्क, सैनिटाइजर, फेस शील्ड व दस्ताने मुहैया करवाए जाएंगे। इस दौरान मतदाताओं एवं चुनाव ड्यूटी देने वालों की थर्मल स्कैनिंग होगी तथा किसी में कोविड के लक्षण नजर आने पर उसे तुरंत ड्यूटी से हटाकर उपचार के लिए भेजा जाएगा।
PunjabKesari, SOP Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News