​Hamirpur: अब JOA के 351 पदों पर भर्ती करेगा राज्य चयन आयोग

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 10:19 PM (IST)

हमीरपुर (अजय): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से भरे जा रहे जूनियर ऑफिस असिस्टैंट (ट्रेनी) के पदों की संख्या में 117 की बढ़ौतरी की गई है। अब आयोग जूनियर ऑफिस असिस्टैंट (ट्रेनी) के कुल 351 पदों पर भर्ती करेगा। इसी प्रकार रेडियोग्राफर की भर्ती में भी 18 पद और जोड़े गए हैं। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि इस वर्ष 21 जनवरी को जारी आयोग के विज्ञापन में पोस्ट कोड-26001 के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टैंट (ट्रेनी) के 234 पद विज्ञापित किए गए थे, लेकिन अब भर्ती निदेशालय से 117 और पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई इसलिए अब इन पदों की संख्या बढ़कर 351 हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष 28 फरवरी को जारी आयोग के विज्ञापन में पोस्ट कोड-26009 के तहत रेडियोग्राफर के 10 पद विज्ञापित किए गए थे, लेकिन अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशालय से 18 और पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है इसलिए अब इन पदों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। उन्होंने बताया कि इन दोनों पोस्ट कोड की भर्ती प्रक्रिया के अन्य नियम और शर्तें यथावत रहेंगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News