वीरभद्र सिंह की हालत पर बेटे विक्रमादित्य ने FB पर साझा की जानकारी, कहा- हालत में हो रहा सुधार

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 01:35 PM (IST)

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने कहा कि आप सब लोगों के प्यार, शुभकामनाओं और भीमाकाली के आशीर्वाद से पिता वीरभद्र सिंह की सेहत में काफी सुधार हो रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पीजीआई में स्वास्थ लाभ ले रहे हैं और उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। वह जल्द ही शिमला लौट आएंगे। आप सब के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

उल्लेखनीय है कि सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर उन्हें गुरुवार को आईजीएमसी से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं तथा प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं। उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि पत्नी प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News