हिमाचल के बेटे का 25 साल की उम्र में हुअा सिविल जज के लिए चयन

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 12:08 PM (IST)

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में दलाश के 25 वर्षीय राहुल वर्मा ने सिविल जज की चयन परीक्षा पास कर ली है। इस परीक्षा के लिए आठ से 10 घंटे रोजाना राहुल ने पढ़ाई की थी। उसकी सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता, बहन और दादा को देते हैं। जिसके चलते अाज उसका सिविल जज के लिए चयन हुअा है।  बताया जा रहा है कि राहुल की दसवीं तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश में हुई। 12वीं विज्ञान संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र रामपुर से की। जिसके बाद बीएससी डिग्री कॉलेज संजोली से की।  राहुल के पिता गुलाब वर्मा जेबीटी अध्यापक हैं। माता रेखा वर्मा गृहिणी और बहन वर्षा वर्मा कॉलेज में सहायक प्रोफेसर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News