जानिए चंडीगढ़-शिमला एनएच की स्थिती

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2023 - 11:30 PM (IST)

सोलन: चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कोटी के पास हुए भूस्खलन के बाद नैशनल हाईवे अवरूद्ध हुआ। सोलन में नैशनल हाईवे की बात जाए तो चंडीगढ़-शिमला एन.एच. कोटी के पास मलबा आने के बाद बंद पड़ा है। जिसे खुलवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि दतियार के नजदीक सड़क पर दरारें आ गई हंै और खतरा बना हुआ है। नालागढ़-स्वारघाट व कुमारहट्टी-नाहन हाईवे भी बंद पड़ा है। इन मार्गों पर कई स्थानों पर भू-स्खलन हुआ है। सोलन राजगढ़ मार्ग भी काफी देर तक बंद रहा है। यहां पर कई स्थानों पर मलबा गिरा है। उधर, बी.बी.एन. बालद नदी पर बना पुल देर शाम चालू कर दिया गया हैं।    

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News