हिमाचल के मनाली में 8 वर्षीय बच्चे से कुकर्म, पहले कमरे में ले गया शख्स, फिर किया...
punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 01:15 PM (IST)
Manali News : हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पर 8 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म किया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना मनाली में एक 8 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में पोक्सो एक्ट की धारा 6 भी जोड़ी गई है तथा जांच शुरू कर दी गई है। वारदात का शिकार बालक का मैडीकल कराया गया है।
शिकायत के अनुसार, 18 अगस्त को आरोपी व्यक्ति - बालक को रामबाग स्थित नगर परिषद के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ यौन अपराध किया गया। एसपी अभिषेक सेकर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

