हिमाचल के 5 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट, 7 जिले शीतलहर की चपेट में

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 11:26 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): बर्फबारी होने के बाद प्रदेश के 7 जिलों शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चम्बा, कांगड़ा और मंडी शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। इन शहरों के न्यूनतम तापमान में ही नहीं, बल्कि अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 13 डिग्री से गिरकर 4 डिग्री सैल्सियस पहुंच गया है। सुंदरनगर का अधिकतम तापमान 18 से गिरकर 10 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डाॅ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 23 और 24 जनवरी को 5 जिलों में भारी बर्फबारी व बारिश के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से यैलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इनमें शिमला, कांगड़ा, चम्बा, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिला शामिल हैं।

328 सड़कें व 59 ट्रांसफार्मर अभी भी बंद
हिमाचल में बर्फबारी के बाद भी दुश्वारियां बरकरार हैं। प्रदेश में 328 सड़कें अभी भी बंद हैं। इन सड़कों के बंद होने के कारण प्रदेश के सैंकड़ों गांव-कस्बों के लिए संपर्क अभी भी कटा हुआ है। शनिवार को ज्यादातर क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई है, लेकिन प्रदेश भर में 59 ट्रांसफार्मर अभी भी बंद हैं। चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग शनिवार को 10 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल हो गया है। वहीं चम्बा-जोत-चुवाड़ी मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। चौहार घाटी तथा छोटा भंगाल घाटी में सभी मार्ग अवरुद्ध हैं। 

मनाली-केलांग मार्ग फोर व्हील ड्राइव वाहनों के लिए बहाल
भारी हिमपात के बाद शनिवार को मौसम साफ हुआ। मौसम साफ होते ही बीआरओ घाटी की सड़कों की बहाली में जुट गया। इस बार अटल टनल के साऊथ पोर्टल की ओर अधिक हिमपात हुआ है, जबकि टनल के नॉर्थ पोर्टल की ओर लाहौल घाटी में उम्मीद से कम हिमपात हुआ है। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने बताया कि लाहौल की सभी सड़कों को बहाल कर दिया गया है। उधर, मनाली-केलांग मार्ग फोर व्हील ड्राइव वाहनों के लिए बहाल हो गया है। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि मनाली-केलांग मार्ग सहित तांदी-काडू नाला फोर व्हील ड्राइव वाहनों के लिए बहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर अभी भी बर्फ जमी है, जिससे सड़क फिसलन भरी हो गई है। डीसी लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने भी घाटी के लोगों से अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक आवाजाही न करें।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News