Una: मंदिर के पास चल रहे नशे के कारोबार का पर्दाफाश, पुलिस ने चिट्टे के साथ रंगे हाथों दबोचा तस्कर

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 01:05 PM (IST)

ऊना (विशाल): जिला ऊना में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में ऊना पुलिस की स्पैशल इन्वैस्टिगेशन यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10.28 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बसदेहड़ा स्थित मोनी बाबा मंदिर के पास नशे की खेप के साथ एक व्यक्ति मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 10.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान विजेंद्र निवासी वार्ड नंबर 9, बसदेहड़ा के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने बताया कि आरोपी विजेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से लाया था और इसे आगे किसे बेचने वाला था। इससे नशे के पूरे नैटवर्क का भंडाफोड़ होने की उम्मीद है।

एसपी ने स्पष्ट किया कि जिला पुलिस का नशे के विरुद्ध यह जीरो टॉलरैंस अभियान भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर उनके क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या कोई भी संदिग्ध गतिविधि होती है तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को दें। पुलिस का साथ देकर नागरिक अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News