Una: चिट्टा मामले में मां-बेटे समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 05:54 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): अम्ब पुलिस द्वारा वार्ड नंबर- 8, प्रताप नगर में एक घर से बरामद किए गए 17.68 ग्राम चिट्टे के मामले में मां-बेटे समेत गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद तीनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपियों से नशे की सप्लाई और इसके नैटवर्क से जुड़े अहम पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि पुलिस थाना अम्ब में मंगलवार देर सायं थाना प्रभारी अम्ब विपन शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने उक्त मकान में कार्रवाई करते हुए रंजना देवी, उसके बेटे निशान्त कुमार दोनों निवासी प्रताप नगर अम्ब और विशाल निवासी वार्ड नम्बर-2 अम्ब को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार मकान की तलाशी के दौरान कुल 17.68 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि 12 सितम्बर तक हासिल किए गए पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर नशा तस्करी के पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक पर विशेष फोकस रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य तस्करों, सप्लायरों और खरीददारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं, जिससे पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News