Una: महिला पुलिस कर्मी से सोने के गहने और मोबाइल लेकर 2 युवक फरार
punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2026 - 08:55 PM (IST)
ऊना (विशाल): शहर में एक महिला पुलिस कर्मी को बातों में उलझाकर उससे सोने की चेन और अंगूठी सहित मोबाइल लेकर 2 युवक रफू चक्कर हो गए। पुलिस अब दोनों आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पुलिस कर्मी अरविन्द मार्ग पर पैदल जा रही थी तो उसे रास्ते में 2 युवक मिले जिन्होंने कोई पता पूछने के बहाने उसे रोका और स्वयं को हरिद्वार से आए बताया।
थोड़ी देर तक दोनों उससे बातें करते रहे और इतने में उन्होंने उसके गलेे की चेन और अंगूठी को मोबाइल कवर में डालने को कहा और उसके बाद दोनों वह मोबाइल भी साथ लेकर चले गए। उनके जाने के बाद उसे अपने साथ हुए इस घटनाक्रम का अहसास हुआ तो महिला ने पुलिस थाना सदर फोन करके शिकायत की। एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

