जज्बे को सलाम: छोटी सी उम्र में देवभूमि की बेटी ने कर दिखाया कमाल

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2017 - 09:45 AM (IST)

कांगड़ा: मन में कुछ करने का जज्बा और लगन हो तो छोटी-सी उम्र में भी बड़े कारनामे किए जा सकते हैं। कुछ ऐसा ही कांगड़ा के चंगर क्षेत्र की पंचायत जरुडी की एक होनहार छात्रा ने कर दिखाया है। छात्रा शिमी लागबल 7वीं कक्षा में पढ़ती है, उसने ओपन बैंडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंडर 13, प्रतियोगिता का खिताब जीतकर शिमी फुले नही समा रही। जरुडी पंचयात के गांव बलहारा की शिमी पुत्री अशोक कुमार अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उसके कोच मथुरा दास ने बताया कि लड़की बहुत मेहनती है और इसमें काफी प्रतिभा है। स्थानीय पंचयात प्रधान कमलेश कुमारी ने कहा कि इस लड़की को समानित किया जाएगा, इसने क्षेत्र का मान बढ़ाया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News